Raftaar News Cg
सकरी पुलिस ने की निजात अभियान की कार्यवाही…! हाथभठ्ठी से बने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार..?


बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोड़ापुरी में अनुज साहू अपने घर के आंगन में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब डिब्बा में भरकर रखा हुआ हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की जहाँ 2 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में 30 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब मिला। सकरी पुलिस ने आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।
आरोपी:-
1. अनुज साहू पिता सीताराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोड़ापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर।
उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
थाना प्रभारी उनि. सागर पाठक, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, पुनीत नेताम, महिला आरक्षक सुनीता ध्रुवे।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
