Raftaar News Cg

हनुमान मंदिर की जमीन पर ग्रामीण ने किया बेजाकब्जा…! आजाद युवा संगठन की टीम करेगी 27 को कलेक्ट्रेट घेराव….?

बेलतरा:- (शेख असलम व विजय साहू की रिपोर्ट) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिमहा में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी एवं संगठन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पालेकर को संगठन के सदस्यों द्वारा बतलाया गया कि गांव का ही कालिका प्रशाद कुर्मी पिता संतराम द्वारा गाँव मे नवनिर्माण हनुमानजी की मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से बेजाकब्जा करते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया गया हैं, जिसके कारण मंदिर का निर्माण कार्य रुक गया हैं, जिसकी शिकायत संगठन के सदस्य एवं ग्रामवासियों द्वारा तहसील कार्यालय में दी गई हैं, जिसके तहत तहसीलदार द्वारा मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने की बात कहने के बाद भी कालिका प्रसाद कुर्मी द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा हैं।

उक्त बातो को गंभीरता से लेते हुए संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि….

उक्त मामले को लेकर 27 मार्च को रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए मंदिर की जमीन से बेजाकब्जा हटाए जाने की मांग की जावेगी। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख़ इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्ष, शिन दास मनिकपुरी, देवकुमार कश्यप, राधा बाई गंधर्व, बिमला बाई गंधर्व, देवकी टेकाम, निर्मला बाई उईके, बिरस्पति बाई उइके, पांचो बाई टेकाम, बुधिया बाई, राधा बाई उइके, शांति बाई, कोता बाई पोर्ते, राजकुमारी कश्यप, ममता कश्यप, उर्मिला बाई कश्यप, आनंद कुँवर, जगोतीं बाई उइके, छल बाई उइके, राजमती मरावी, मीना बाई, तारो बाई, तीजकुँवर टेकाम, नयन कुँवर उइके, मुन्नी बाई उइके,लीला बाई उइके, शुकवारा बाई, निर्मला बाई, शैल बाई गंधर्व, फुलमत बाई, जावरा बाई अगरिया, जानकी बाई अगरिया, धन बाई अगरिया, राजकुमारी उइके, संजय गंधर्व सहित बड़ी संख्या मे संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...