BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

केंदा घाटी में कोयला लोड ट्रेलर खाई में गिरा; ड्राइवर और खलासी की मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले की केंदा घाटी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक प्रकाश महरा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि खलासी उमेश विश्वकर्मा का शव कोयले के नीचे दबा मिला। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम धनपुरी निवासी उमेश विश्वकर्मा, ट्रेलर क्रमांक CG 04 PJ 3515 के चालक प्रकाश महरा के साथ बिलासपुर की ओर जा रहे थे। सुबह केंदा घाटी के पास ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक प्रकाश महरा को केबिन से बाहर निकालकर पेंड्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कोयला हटाने पर खलासी उमेश विश्वकर्मा का शव नीचे दबा मिला। उमेश के भाई बुद्धसेन विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। ट्रेलर मालिक को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर 2 दिसंबर को यात्रियों से भरी एक बस भी पलट गई थी। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आधा दर्जन यात्री घायल हुए थे। उस रात बस के खलासी ने मालिक से बदला लेने के लिए बस में आग लगाने का भी प्रयास किया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...