BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; साइबर अपराध पर सख्ती, महिला व बच्चों के अश्लील कंटेंट मामले में युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला एवं बच्चों से जुड़े अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित करने के गंभीर मामले में सरकण्डा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई साइबर टिप लाइन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 332/2025 दर्ज कर आईटी एक्ट की धारा 67(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देश पर शिकायत की तकनीकी जांच की गई, जिसमें मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस सहित डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप खाण्डे (22), निवासी माकरी, थाना कुण्डा चौकी दामापुर, जिला कवर्धा ने अपने मोबाइल से महिला व बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर डाली थी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने साफ किया कि साइबर अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...