BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; खम्हारिया–सोंठी–नवापारा मार्ग को मिली रफ्तार..25.37 करोड़ की सड़क परियोजना अंतिम स्वीकृति चरण में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बहुप्रतीक्षित खम्हारिया–सोंठी–नवापारा मार्ग (12 किमी) के उन्नयन कार्य को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के बजट में शामिल 25.37 करोड़ रुपये की इस सड़क परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर लोक निर्माण विभाग द्वारा सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग, नया रायपुर को भेज दिया गया है। विभाग के ईई सीएस विंध्यराज ने बताया कि मंत्रालय स्तर पर आवश्यक तकनीकी सुधार और औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उप अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी को मंत्रालय में बुलाकर जरूरी संशोधन कराए गए हैं। अब प्रकरण प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन से खम्हारिया, सोंठी और नवापारा क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और दैनिक आवागमन करने वाले नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क बेहतर होने से परिवहन सुगम होगा, कृषि उपज के परिवहन में सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परियोजना में आई तेजी पर संतोष जताते हुए शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने की उम्मीद व्यक्त की है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!