ChhattisgarhRaftaar News Cg

इकलौते बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाए दंपति..घर में फांसी लगाकर दी जान!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) धरदेई गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में साड़ी के फंदे से लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मृत्यु के बाद से दोनों गहरे सदमे में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी सदमे के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

भगवान में ही खुद को मिल जाना ही नियति

पिता ने सुसाइड नोट में आगे लिखा कि एक साल बाद मन की पीड़ा दुख कम होने लगी। भगवान दयालु है कि लंबी अंतराल के बाद मन की पीड़ा अशांति से मुक्त हो गए। मानसिक स्थिति कुछ अलग एहसास दे रहा है। अब ईश्वर की तरफ खींच गया है। अब भगवान में ही खुद को मिल जाना ही नियति है। उन्होंने परिजनों के लिए लिखा है कि, मेरे सभी भाइयों, परिजनों सुसराल पक्ष और आत्मीयजन से अंतिम प्रार्थना है कि हम दोनों की अंतिम विदाई शोक से न करें। प्रसन्नचित होकर करें। ऐसा इसलिए करे क्योंकि हम दोनों पूर्ण शांत, कामना रहित और प्रसन्नचित से इस संसार से जा रहे हैं।

खुशी-खुशी करें हमारी विदाई

कृष्णा पटेल ने आगे लिखा कि हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से अपने को शिव में अर्पण कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। प्रसन्नचित के साथ विदाई दे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इश्वर सबका कल्याण करे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...