BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अंडेबाजों पर कड़ी कार्रवाई…6 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और आम लोगों को परेशान करने वाले अंडेबाजों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) व नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केवट के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में सघन बाइक पेट्रोलिंग की गई। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर राहगीरों को परेशान करने वाले 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में सगर सिंह, रजत दुबे, रितिक दुबे, इरफान खान उर्फ बघीरा, मनोज पटेल और राज लाल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...