ChhattisgarhRaftaar News Cg

मनरेगा कर्मियों का भविष्य अधर में: फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान!

रायपुर:(प्रांशु क्षत्रिय)छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने अपनी लम्बित मांगों को लेकर 20 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। रविवार को रायपुर में आयोजित प्रांत स्तरीय बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। महासंघ के अनुसार बीते 20 वर्षों से सेवा दे रहे मनरेगा कर्मियों को अब तक सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है। ग्राम रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारण और 18 माह से लंबित मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग भी अब तक अधूरी है। महासंघ ने बताया कि उपमुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा तथा प्रशासनिक अधिकारियों से अनेक बार चर्चा, ज्ञापन और आग्रह के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। HR Policy पर समिति की रिपोर्ट 15 दिनों में आनी थी, लेकिन दो वर्ष बाद भी कोई प्रगति नहीं दिखी। इसी दौरान केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में नियमितीकरण के मुद्दे पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था, किंतु राज्य स्तर पर परिणाम नहीं दिखे।महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण, नियमितीकरण और सेवा–सामाजिक सुरक्षा बिंदुओं को शामिल करते हुए HR Policy लागू नहीं की जाती, तो प्रदेशभर के मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरेंगे। साथ ही विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण को भी अपनी मांगें पूरी होने तक फील्ड में लागू नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...