ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; दिल्ली पुलिस परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़..पुलिस ने अभ्यर्थी को रंगे हाथों दबोचा, ब्लूटूथ व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल करते एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीटीबी कॉलेज फरहदा सीपत (बिलासपुर) में 9 जनवरी 2026 को एसएससी द्वारा आयोजित हेड कांस्टेबल (लिपिकीय) दिल्ली पुलिस–2025 (CBE) परीक्षा संपन्न कराई जा रही थी। परीक्षा का समय शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित था। इसी दौरान परीक्षा केंद्र के वैन्यू मैनेजर विजय कुमार लहरे निवासी ग्राम बघमार, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली; वर्तमान निवासी अमेरी चौक, बिलासपुर ने थाना सीपत में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि एक अभ्यर्थी मोहित मीना परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व ब्लूटूथ की मदद से नकल करते पाया गया है। शिकायत के आधार पर सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित मीना पिता गाजीराम मीना, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेकंड बसवा, थाना बसवा (चंदर बॉस कुआं की धानी), जिला दौसा, राजस्थान को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार! पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्... बिलासपुर; ढाबे के बाहर अवैध वसूली: वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट; ट्रक का शीशा भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्... बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 29 सहित 19 पदों पर होंगे उपचुनाव: नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव की नामां... 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 4 दिन की रिमांड के बाद आरोपी को भेजा गया जेल!