BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर शहर में भाजपा संगठन का बड़ा विस्तार; निलेश सिंह बने जिला उपाध्यक्ष!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी व जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा बिलासपुर शहर संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए विभिन्न मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय एवं जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में निलेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके साथ महर्षि बाजपेयी, अंकित पाल और अजय यादव को भी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री के रूप में केतन वर्मा व राजकमल कश्यप, जिला मंत्री के रूप में लव कौशिक, कोमल साहू, अभिनव उपाध्याय, मोनू रजक व अमित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता तथा सहकोषाध्यक्ष राहुल सिंह को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों में बिलासपुर पश्चिम से अमर राजपूत, दक्षिण से साहिल कश्यप, मध्य से योगेश देवांगन, पूर्वी से देवाशीष दत्ता, उत्तर से विश्वजीत ताम्रकार, रेलवे से तनुज वोहरा, बिल्हा से विवेक शर्मा, बोदरी से तामेश कौशिक, बरतोरी से चंद्रप्रकाश यादव (मोनू), तिफरा-सिरगिट्टी से पृथ्वी श्रीवास, विजयपुर से सुनील साहू, तखतपुर से सूरज रजक, सकरी से संदीप श्रीवास, गनियारी से अभिलाष लोनिया व काठाकोनी से आनंद अवस्थी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में महिला मोर्चा में सुधा गुप्ता, शिप्रा सेमुअल, मंगला पाण्डेय व अनिता श्याम कार्तिक वर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नंदनी क्षत्री व वंदना सिंह को जिला महामंत्री, रीना गोस्वामी, श्रद्धा तिवारी, लक्ष्मीन साहू, जया पाण्डेय व रेखा कौशिक को जिला मंत्री तथा दीपमाला झा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नई टीम को सक्रिय भूमिका सौंपी गई है। किसान मोर्चा में कोमल सिंह ठाकुर, अशोक कौशिक, विशाल सिंह ठाकुर व सतीश यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिनेश कौशिक व राहुल कश्यप जिला महामंत्री, धर्मेंद्र चंद्राकर, राजू शर्मा, राजकमल साहू, भागवत मिश्रा व धनीराम यादव जिला मंत्री, शिव कोरी को जिला कोषाध्यक्ष एवं उत्तरा कश्यप को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया गया है। भाजपा संगठन की इस व्यापक नियुक्ति को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम को संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...