Raftaar News Cg

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बिलासपुर संभाग का बैठक हुआ संपन्न….! आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक कामकाजी पर किया गया चर्चा…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बिलासपुर संभाग की बैठक आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कामकाजी को लेकर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार ने किसानों के हितों में बहुत बड़े-बड़े फैसले लिये है, जो आज किसान हितैषी साबित हो रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगातार किसान विरोधी कार्य किये जा रहे है, प्रदेशभर के किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं। हालात यह है कि प्रदेश के अंदर सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके है, प्रदेश सरकार को किसानों की जरा भी चिंता नही है, किसानों की चिंता की बजाय इस सरकार की शराब बेचना प्राथमिकता में है। किसानों से प्रदेश की सरकार का न कोई वास्ता है न उनके प्रति कोई आस्था है। श्री साहू ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच पहुॅचकर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससें किसान भाईयों को कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर का पता चल सके और भाजपा में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ना है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है, इस लक्ष्य को लेकर अभी से सतत कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग से आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से विकास कार्य ठप्प है, भ्रष्टाचार चरम पर है एवं कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस ने केवल गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला सभी वर्ग को ठगने का काम किया है। अपने घोषणा पत्र के अनुसार सभी वर्ग के लिए किये गये वायदों को पूरा नहीं किया है। विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का मंडल स्तर तक गठन है, अतः किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने मंडल में निवासरत् किसानों की सूची बनायें एवं सभी किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर किसानों को बतायें कि धान खरीदी में 2100 प्रति क्विंटल केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के सरकार द्वारा दिया जा रहा है एवं केन्द्र सरकार की किसानों के हितों के लिए चलायें जा रहे योजनाओं की जानकारी दे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ धान खरीदी, खाद, बारदाना, बिजली के लिये किये गए अन्याय की जानकारी दे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कुमावत ने प्रदेश कांग्रेस से मांग की है कि पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण रबी फसल गेंहू, चना, सब्जी में किसानों को होने वाले नुकशान की भरपाई हेतु मुआवजा तत्काल दें।

आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर, कुलदीप चन्द्रा, प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी, इन्दू पनरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष बीपी सिंह, दुर्गा प्रसाद कश्यप, रविश गुप्ता, मनीष कौशिक, प्रदीप शुक्ला, चुलेश्वर राठौर, धनंजय सिंह, लक्ष्मी पटेल, नागेन्द्र शर्मा, अभिजीत पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह नहरेल, पवन पैकरा सहित बिलासपुर संभाग के किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...