BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नेहरू चौक के पास कोन्हेर गार्डन बना देह व्यापार का अड्डा..1500–2000 रुपए में हो रहा सौदा, वीडियो वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के व्यस्त इलाके नेहरू चौक के पास पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित राजेश्वर राव कोन्हेर गार्डन इन दिनों कथित तौर पर देह व्यापार का केंद्र बनता जा रहा है। यहां 18 से 50 वर्ष तक की युवतियां और महिलाएं खुलेआम ग्राहकों का इंतजार करती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार गार्डन के आसपास खड़ी युवतियां आने-जाने वाले लोगों से सीधे संपर्क कर सौदेबाजी करती हैं। बातचीत में सामने आया कि उम्र के हिसाब से रेट तय किए जाते हैं और एक घंटे के लिए 1500 से 2000 रुपए तक राशि मांगी जाती है। अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अलग से शुल्क लेने की बात भी सामने आई है। कुछ युवतियों ने खुद को बाहरी शहरों से पढ़ाई के लिए आया हुआ बताते हुए इसे पार्ट टाइम काम बताया। उनका कहना था कि वे पीजी में रहकर खर्च निकालने के लिए यह काम कर रही हैं। हालांकि उनके दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

संगठित नेटवर्क की आशंका, प्रशासन की नजर नहीं……

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं, जिससे संगठित नेटवर्क संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। व्यस्त इलाके में खुलेआम इस तरह की गतिविधियां होने के बावजूद संबंधित विभागों की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...