BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में R15 बाइक रेसिंग का जुनून पड़ा भारी..नाले में समाई बाइक, नाबालिक युवक की दर्दनाक मौत..बड़ा सवाल..कौन रोकेंगा Rफ्तार का आतंक?

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी का खौफनाक नतीजा एक बार फिर सामने आया है। R15 बाइक से रेसिंग करना एक नाबालिग बाइक सवार को महंगा पड़ गया। रविवार सुबह करीब 7 बजे आसमा सिटी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पान ठेला को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अत्यधिक तेज गति से बाइक चला रहा था। उसके साथ दो से तीन अन्य बाइक सवार युवक भी रेसिंग करते हुए चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से R15 बाइक पान ठेले को अपनी चपेट में लेती हुई आर-पार निकल गई। ठेले में जबरदस्त तोड़फोड़ हुई और बाइक नाले में जा गिरी, जबकि चालक दूर जा गिरा। मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह पिता रामबाबू सिंह उम्र 16 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायल युवक को तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर में बढ़ता बाइक सवारों का आतंक..नाबालिगों की स्टंटबाजी पर कार्रवाई शून्य!

शहर में नाबालिग बाइक सवारों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाना और स्टंट करना आम होता जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर फर्राटेदार बाइक दौड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। यही लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, नाबालिगों को वाहन उपलब्ध कराने और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!