BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भाजयुमो की शक्ति प्रदर्शन के साथ सीपत में प्रथम कार्यसमिति बैठक..बाइक रैली से किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) ऋषभ चतुर्वेदी एवं जिला महामंत्री (ग्रामीण) अंकुर सिंह ठाकुर का प्रथम कार्यसमिति परिचयात्मक बैठक के तहत सीपत मंडल प्रवास हुआ। इस अवसर पर युवा मोर्चा सीपत मंडल के कार्यकर्ताओं ने नवाडीह चौक सीपत में दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई, जो नवाडीह चौक से होते हुए रेस्ट हाउस सीपत पहुंची, जहां परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा मोर्चा व जिला समिति के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि विगत कई दिनों से वे बिलासपुर जिला ग्रामीण क्षेत्र के मंडल प्रवास पर हैं। युवा मोर्चा स्तर पर कार्यकर्ताओं के अनुभवों और सुझावों को समझते हुए शीघ्र ही युवा मोर्चा मंडल एवं जिला समिति का गठन किया जाएगा। वहीं जिला महामंत्री अंकुर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक युवा मोर्चा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता, नागेश्वर ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, अंकित मिश्रा, पुष्पेंद्र दास, दिनेश विजय, उमेश पाटनवार, वैभव तंबोली, सोनू निर्मलकर, शुभम यादव, परमेश्वर रजक, सुमित जायसवाल, मणिशंकर साहु, नागेश वर्मा, जीतू यादव, रुद्र दुबे, राजीवरत्न चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, राहुल पटेल, बसंत दास, लव साहू, ओंकार साहू, पंकज पटेल, आशीष साहू, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...