BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जंगल में चल रहे संगठित जुए पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 8 जुआरी गिरफ्तार, 2.78 लाख का मशरूका जब्त….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत बेलगहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित संगठित जुए का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बगघरा जंगल के घने इलाके में कुछ लोग ताश पत्तों से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 1 लाख 18 हजार 700 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 78 हजार 700 रुपये बताई गई है। इस मामले में चौकी बेलगहना में अपराध क्रमांक 00/2025 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में सामने आया कि अनवर उर्फ टीपू खान और उसके सहयोगी लंबे समय से संगठित तरीके से जुए का संचालन कर रहे थे। रेड के दौरान अनवर उर्फ टीपू खान और प्रकाश केवट मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...