BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में जमीन विवाद से लेकर आवास किस्त तक, अधिकारियो को त्वरित कार्रवाई के निर्देश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साप्ताहिक जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचीं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने जनदर्शन में पहुंचे सैकड़ों नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जनदर्शन में सबसे ज्यादा आवेदन एग्रीस्टेक पंजीयन में रकबा छूटने और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े रहे। अधिकारियों ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई। कोनी क्षेत्र के आदिवासी किसान पुरुषोत्तम गोंड़ ने ग्राम गतौरा में भांचादान से मिली भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नारायण राठौर और उनके दो बेटे पिछले करीब 15 वर्षों से उनकी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम को आवेदन भेजकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसी तरह तखतपुर विकासखंड के ग्राम गुटेना निवासी रामायण श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत रखी। इस पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ को जांच कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में गनियारी के किसान मोहनलाल साहू ने गिरदावरी में धान फसल का उल्लेख नहीं होने से फसल बिक्री में आ रही दिक्कत बताई। तहसीलदार सकरी को निर्देश दिए गए कि रिकॉर्ड में त्वरित सुधार कर किसान को राहत दी जाए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनदर्शन में आई हर शिकायत का समय-सीमा में समाधान किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...