BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 57 लाख की ठगी, अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर ठगी करने के मामलों पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग पार्सल जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर 57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह (54 वर्ष), पिता निरंजन सिंह, निवासी शांति नगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली / मौथुरपुरा शिकारपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। यह मामला पहले थाना सिविल लाइन बिलासपुर में दर्ज हुआ था, जिसे जांच के लिए रेंज साइबर थाना को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथियों ने पीड़ित को वर्चुअल मोबाइल नंबर और फर्जी सिम कार्ड से कॉल कर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग पार्सल केस में नाम आने का डर दिखाकर पीड़ित को व्हाट्सएप के जरिए “डिजिटल अरेस्ट” में रखने की बात कही गई। केस से बचाने के नाम पर अलग-अलग खातों में 57 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। जांच के दौरान साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, बैंक खातों, ऑनलाइन लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। इससे आरोपियों के दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से जुड़े होने की पुष्टि हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में विशेष टीम दिल्ली रवाना हुई, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर फर्जी सिम, वर्चुअल नंबर और फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करता था। ठगी की रकम को “लेगेसी लोन” नामक ऐप के जरिए लोन के रूप में दिखाकर निकाला जाता था। आरोपी कमीशन के लालच में अपनी कंपनी के करंट अकाउंट का इस्तेमाल करता था। इस पूरी कार्रवाई में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, डिजिटल अरेस्ट या जांच एजेंसी के नाम पर पैसे मांगने वाले संदेशों से सावधान रहें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...