ChhattisgarhRaftaar News Cg

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधाखार में शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पति का कहना है कि पत्नी ने खुद ही कीटनाशक का सेवन किया था। मृतका की पहचान मालती सिदार (23) के रूप में हुई है। उसके पति का नाम जयकिशन सिदार (24) बताया गया है, जो पेशे से किसान है। दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था। उनकी शादी 27 जून 2025 को हुई थी। परिजनों के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह मालती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे टीपी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था, इसलिए कार्यपालिक दंडाधिकारी को भी सूचित किया गया। दंडाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। मायके वालों का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही जयकिशन मालती के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। मृतका की बुआ उमा सिदार ने बताया कि मालती ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। मायके पक्ष का यह भी कहना है कि शादी के बाद जयकिशन ने मालती का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। 18 दिसंबर को जयकिशन ने उन्हें फोन कर बताया कि मालती को उल्टी-दस्त हो रहे हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन बाद में उन्हें कीटनाशक सेवन की जानकारी मिली। वहीं, पति जयकिशन और ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्हें मालती के आत्महत्या करने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। उनका दावा है कि मालती ने खुद ही कीटनाशक पिया था। पुलिस का कहना पुलिस ने बताया कि मायके और ससुराल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...