BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए थाना कोनी पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने ग्राम जलसों में छापा मारकर एक व्यक्ति को कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार का मार्गदर्शन रहा। पुलिस के अनुसार, 18 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर कोनी पुलिस ने ग्राम जलसों के वर्मा मोहल्ला में दबिश दी। मौके से आरोपी इंद्र कुमार वर्मा (58) के घर के आंगन से हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। एक प्लास्टिक डिब्बे में रखी करीब 8 लीटर शराब जब्त की गई। आरोपी शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। थाना कोनी में दर्ज अपराध क्रमांक 600/2025 के तहत आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि नशे के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें...