BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भुना चना फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1350 किलो माल जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य विभाग ने सिरगिट्टी इलाके में भुना चना बनाने वाली फर्मों पर सख्त रुख अपनाया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला टीम ने छापामार निरीक्षण करते हुए करीब 1350 किलोग्राम भुना चना जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर संदेह पाए जाने पर कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग की टीम ने अमित फूड प्रोडक्ट से लगभग 600 किलो भुना चना (कीमत करीब 48 हजार रुपये) और जय भोले इंडस्ट्रीज से 750 किलो भुना चना (कीमत करीब 60 हजार रुपये) जब्त किया। वहीं शिवशक्ति दाल मिल से भुना चना का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित फर्मों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी संबंधित इकाइयों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इस तरह की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय... बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि...