सेजेस पंधी में संजय शर्मा बने नए प्राचार्य, 22 साल की सेवाएं; अब शाला को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी में संजय शर्मा ने प्राचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया है। वे वर्ष 2004 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंधी में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे और पिछले चार वर्षों से प्रभारी प्राचार्य के रूप में शाला की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व में विद्यालय को सेजेस में अपग्रेड होने, अधोसंरचना विकास, नया भवन निर्माण, ग्रीन एवं स्वच्छ शाला जैसी योजनाओं से लगातार लाभ मिला। उनकी सक्रियता से शाला ने अनुशासन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परीक्षा परिणामों में क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति के बाद संजय शर्मा ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामवासी, विद्यालय स्टाफ, छात्र और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बुके एवं फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। संजय शर्मा ने कहा कि मैं 22 वर्षों से पंधी में सेवाएं दे रहा हूं। विद्यालय उत्कृष्ट है और सभी के सहयोग से इसे और बेहतर बनाएंगे। कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में हेमलता वर्मा, अपर्णा त्रिपाठी, रोमा सरकार, अर्चना देवांगन, सुभाश्री साहू, सुरेश टाइगर, माधुरी कौशिक, हेमंत शर्मा, प्रीति पांडे, केशनी साहू, मौली गुईन, मनोज गुरुद्वान, ओमप्रकाश दुबे सहित शिक्षक एवं नागरिक मौजूद रहे।

