ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एकतरफा प्यार का जुनून, युवती को जंगल में अर्धनग्न अवस्था में बांधकर छोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार…..

दंतेवाड़ा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को जबरन रास्ते से उठाकर जंगल में ले गया और वहां अर्धनग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया। करीब एक महीने की गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला थाना किरंदुल क्षेत्र के ग्राम पेरपा के जंगल का है। 20 जुलाई 2025 को पीड़िता जंगल में बंधी हुई मिली थी। घटना को लेकर जिला पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। लेकिन घटना के बाद पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थी और भारी बारिश के चलते साक्ष्य जुटाना मुश्किल हो रहा था।ऐसे हालात में सायबर सेल और थाना किरंदुल पुलिस ने मिलकर हजारों मोबाइल नंबरों का डाटा खंगाला। इसी दौरान सतीष कुमार मरकाम (21) पिता लक्ष्मण मरकाम, निवासी ग्राम मुंडीपारा धुरली, थाना भांसी पुलिस की पकड़ में आया। पूछताछ के दौरान उसका बयान बार-बार बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। गहन छानबीन के बाद यह सामने आया कि आरोपी सतीष की पीड़िता से 2-3 साल पहले जान-पहचान हुई थी और तभी से वह एकतरफा प्यार करता था। एक साल पहले उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन पीड़िता ने इंकार कर दिया। इसके बाद भी वह युवती पर शादी करने का दबाव डालता रहा।घटना वाले दिन आरोपी ने पीड़िता के रास्ते में झाड़ियों में छिपकर इंतजार किया। मौका पाकर उसने आंखों में धूल झोंककर जबरन पकड़ लिया और बेइज्जती करने की नीयत से जंगल में ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में बांधकर छोड़ दिया।आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे 23 अगस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन, एएसपी उदित पुष्कर और आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में यह पूरी कार्रवाई की गई। इस पूरी जांच में थाना किरंदुल, सायबर सेल दंतेवाड़ा, थाना भांसी, बचेली और कोतवाली दंतेवाड़ा की टीमों ने मिलकर काम किया। लगातार एक महीने तक कड़ी मेहनत करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई। दंतेवाड़ा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि चाहे आरोपी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। एकतरफा प्यार के खतरनाक जुनून ने जहां पीड़िता की जिंदगी को खतरे में डाला, वहीं अब आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...