BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोपका के अरपा विहार में खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मोपका चौकी क्षेत्र स्थित अरपा विहार में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घर के कमरे में 50 वर्षीय शंभू राम साहू का खून से सना शव उनके बिस्तर पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शंभू राम लंबे समय से शराब का आदी था और घटना वाली रात भी उसने भारी मात्रा में शराब पी थी। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में वह अक्सर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता था और पहले भी कई बार आत्मघाती कदम उठा चुका था। आशंका जताई जा रही है कि नशे के आवेश में उसने सिर पर पत्थर से वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, मोपका चौकी स्टाफ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घर से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत को आत्महत्या या नशे में खुद पर हमला करने की दिशा में जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...