ChhattisgarhRaftaar News Cg

मारेडमिल्ली घाटी में भीषण बस हादसा, 9 की मौत, कई घायल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाटी में सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। अरकू से रायलसीमा चिंतूरू जा रही यात्री बस गहरी घाटी में पलट गई, जिसमें 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बस में कुल 40 यात्री सवार थे। रास्ते में घाटी वाले मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...