ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुरानी रंजिश में लात-घूंसे और डंडे से हमल: जीजा की पिटाई से मौत, साला और भाभी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतबा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें जीजा की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के साले और भाभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक मुरली राम यादव (40 वर्ष) का विवाह सोनिया यादव से हुआ था। 30 मार्च 2026 को बेटे के जन्मदिन के बाद उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। देर रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा, जहां उसका अपने छोटे साले शिवकुमार यादव (35 वर्ष) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37 वर्ष) से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मुरली राम को जमीन पर पटककर लात-घूंसे से मारपीट की और सीने व पेट पर गंभीर चोट पहुंचाई। आरोप है कि मिथिला यादव ने डंडे से भी हमला किया। बीच-बचाव के बाद घायल मुरली राम घर लौट गया, लेकिन अगले दिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए कोतबा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उड़ीसा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान 4 अप्रैल 2026 को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट के कारण मौत को हत्यात्मक पाया गया। इसके बाद चौकी कोतबा में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...