Raftaar News Cg

नायब तहसीलदार की उपस्थिति में राजस्व समाधान शिविर का धनिया में हुआ आयोजन….! त्वरित निराकरण से लोगों में हर्ष व्याप्त….? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) राज्य शासन के मंशानुरूप बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के आदेशानुसार एसडीएम मस्तूरी महेश शर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार सीपत राहुल कौशिक की उपस्थिति में आम लोगों की राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु ग्राम धनिया में राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें आमजनों को वर्तमान राजस्व न्यायालय की प्रक्रिया, राजस्व संबंधित संशोधन, भुईयाँ एवं ई-कोर्ट प्रणाली, फौती, वसीयत, दानपत्र, विक्रय विलेख, उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण एवं खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, यपवर्तन, वृक्ष कटाई, अवैध कब्जा, शोध क्षमता प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टा, आरआरसी वसूली, भू-राजस्व, मिसल, अधिकार अभिलेख, बी-1, खसरा, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, नकल प्रति प्राप्त करने सम्बंधित जानकारी दी गई।साथ ही मौके पर आवेदकों से विभिन्न विषयों पर कुल 23 आवेदन, जाति आमदनी निवास के 4 आवेदन एवं फौती के आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर ही आवश्यक दस्ता के आधार पर आवेदनों का समाधान किया गया। अन्य आवेदनों को न्यायालयीन मामलों के निराकरण हेतु विधिवत आवेदन पेश करने की समझाइश दी गई। उक्त शिविर में सरपंच तुषित पाटनवार, ग्राम सचिव, पटवारी, पंच, कोटवार एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही। राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण पाकर लोगों मे हर्ष व्याप्त है। तहसील सीपत में प्रति शुक्रवार को राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...