ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवक  ने मां के निधन के दुख में की आत्महत्या, यूनिपोल पर फांसी लगाकर दी जान…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) मां के निधन का गम एक युवक से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने दर्दनाक कदम उठा लिया। रेलवे ट्रैक के किनारे लगे एक यूनिपोल पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची। मृतक की पहचान चंद्रभान विश्वकर्मा, निवासी बालोद, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही उसकी मां का निधन हुआ था और आज उनका दशगात्र था। युवक के पास से मिला सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। नोट में चंद्रभान ने लिखा था कि मां को खोने का दुख वह सहन नहीं कर पा रहा, इसलिए खुदकुशी कर रहा है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह बालोद से ट्रेन में निकला था, लेकिन सीधे दुर्ग पहुंचकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...