ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दीपावली खर्च के लिए की थी चोरी, बुजुर्ग महिला की हत्या, दो युवक गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दीपावली के खर्च पूरे करने के लिए चोरी करने पहुंचे दो ग्रेजुएट युवकों ने गांव की एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने हत्या को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश भी की। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम पाउवारा का है। मृतका का नाम पुनवंतीन देशलहरे 70 वर्ष है, जो अपने पुराने घर में अकेली रहती थीं। चोरी की योजना बनाकर पुनवंतीन देशलहरे के घर पहुंचे। दोनों ने घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। आवाज सुनकर महिला जाग गईं और शोर मचाने लगीं। पकड़े जाने के डर से दोनों ने मिलकर उनका गला दबा दिया। वारदात के बाद दोनों ने महिला के गले की चांदी की चेन और कान के टॉप्स उतार लिए और शव को बिस्तर पर लिटाकर मच्छरदानी लगा दी, ताकि यह सामान्य मौत लगे। अगली सुबह जब मृतका का बेटा ओमप्रकाश देशलहरे मिलने पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार फांदकर अंदर गया तो मां का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पहले सामान्य मौत समझा गया, लेकिन कान पर खरोंच और टॉप्स गायब देखकर शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। जांच में गले से चेन गायब मिली और पीछे की दीवार टूटी हुई थी। साइबर जांच में पता चला कि रातभर गांव के सिर्फ दो युवकों के मोबाइल एक्टिव थे और उनमें पूरी रात कई बार बातचीत हुई थी। पुलिस ने लोकेशन और CDR के आधार पर भूपेश चंदेल और विनोद दिवाकर को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया और चोरी की गई चांदी की चेन व टॉप्स बरामद कर लिए गए। भूपेश चंदेल बीए पास है और टाइल्स के काम से जुड़ा था, जबकि विनोद दिवाकर ने बीएससी और बीएड की पढ़ाई की है और व्यापम परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दोनों ने माना कि उनके पास दीपावली मनाने के पैसे नहीं थे, इसलिए चोरी की योजना बनाई थी। वारदात की रात दोनों ने पहले शराब पी और फिर चोरी की। हत्या के बाद डर के मारे भजन सुनते रहे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि पुनवंतीन देशलहरे की गला दबाकर हत्या की गई थी। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!