BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के जंगलों में सागौन तस्करी का पर्दाफाश, स्कॉर्पियो जब्त, तस्कर फरार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा क्षेत्र के बेलगहना जंगल में लंबे समय से चल रही सागौन तस्करी का खुलासा मंगलवार देर रात हुआ। वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम को देखते ही तस्कर स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को कुछ दिनों से सागौन कटाई और परिवहन की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम मंगलवार रात जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। कक्ष क्रमांक 1202/2470 के पास एक स्कॉर्पियो खड़ी दिखी। जैसे ही ड्राइवर ने गश्ती दल को देखा, वह वाहन को झाड़ियों में छोड़कर भाग निकला। जांच में स्कॉर्पियो से 6 नग सागौन के लट्ठे और 1 सागौन सिलपट बरामद हुए। इसके बाद जंगल के अंदर और तलाशी ली गई, जहां से 3 और लट्ठे मिले। सभी लकड़ी और वाहन को जब्त कर बेलगहना डिपो भेजा गया। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 30 हजार रुपए और स्कॉर्पियो की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। वन विभाग अब वाहन मालिक और फरार तस्करों की पहचान में जुट गया है। परिवहन विभाग से वाहन संबंधी जानकारी मंगाई गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!