ChhattisgarhRaftaar News Cg

सूदखोर रोहित तोमर पर शिकंजा और कसा, पता बताने और गिरफ्तार करवाने वाले पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया है…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, अवैध वसूली और धमकाने जैसी गतिविधियों में सक्रिय रोहित तोमर पर पुलिस ने अब सख्ती बढ़ा दी है। शहर में कई मामलों में वांछित चल रहे और पिछले पाँच महीनों से फरार रोहित की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम उस व्यक्ति को मिलेगा, जो उसकी गिरफ्तारी में मदद करे या उसके छिपे ठिकाने की पक्की जानकारी दे। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की भी घोषणा की है। इससे पहले उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर भी इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस ने 9 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेज दिया था। पूछताछ के बावजूद वीरेंद्र ने रोहित के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इधर, रोहित को कानूनी तौर पर भी बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2013 के गोलीकांड मामले में उसकी रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया, जिससे अब निचली अदालत में केस की अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रोहित लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय लोग उसकी फरारी में मदद कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि कानूनी मोर्चे पर असफलता और बढ़ते दबाव के कारण रोहित जल्द ही पकड़ में आ सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...