BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में 120 की शराब 250 में बेचने पर युवक की हत्या, फरार आरोपी बिहार से दबोचा गया….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो महीने पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश शर्मा को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और बिहार के मुंगेर में छिपा हुआ था। तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने मुंगेर पहुंचकर उसे उसके घर से पकड़ लिया। ट्रांजिट रिमांड पर लाकर आरोपी को बिलासपुर लाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 12 अक्टूबर की रात करबला निवासी किशन यादव अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ लुतरा उर्स देखकर लौट रहा था। तड़के करीब 3 बजे दोनों तिफरा सब्जी मंडी स्थित एक शराब दुकान के पास पहुंचे, जहां अवैध रूप से शराब बेच रहे साहिल साहू से उन्होंने शराब मांगी। साहिल साहू ने 120 रुपए की बोतल के 250 रुपए मांगे, जिस पर विवाद हो गया। इसी दौरान साहिल साहू अपने साथियों के साथ मिलकर साहिल सोनकर और किशन यादव पर लकड़ी के बत्ते से हमला करने लगा। हमलावर दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। हमले में साहिल सोनकर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई, जबकि किशन यादव किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल साहू और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े, डंडा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई थी। मुख्य आरोपी आकाश शर्मा वारदात के बाद से फरार था, जिसे अब बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!