ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ के अपराधों में नहीं लग रही लगाम; चलती कार से फेंकी युवक की लाश..युवती समेत तीन हिरासत में, नशे की लत ने ली जान?

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में जुर्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। सूटकेस में मिले किशोर की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि कबीर नगर में एक और सनसनीखेज वारदात ने शहर को दहला दिया। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बाल्मीकि नगर रोड पर एक चलती कार से युवक की लाश फेंकी गई। युवक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई, जिसकी कलाई पर Mandeep.S गुदाया हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एम्स रायपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस ने तत्काल इलाके की CCTV फुटेज खंगाली और कार (क्रेटा CG 04 PY 1388) की पहचान की। इसके आधार पर एक युवती समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में ली गई युवती की पहचान साधना अग्रवाल उर्फ भूरी (19), वहीं पुरुष की पहचान संतोष मिश्रा (44) के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान उजागर नहीं की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक मंदीप, साधना और संतोष के साथ नशा कर रहा था। आरोपियों के मुताबिक मंदीप ने इंजेक्शन से नस में ड्रग्स लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और घबराकर उन्होंने उसे चलती कार से फेंक दिया। तीनों संदिग्ध नशे की हालत में थे। पुलिस ने उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा है ताकि यह पता चल सके कि किस तरह का नशा किया गया था। फिलहाल शव एम्स रायपुर के शवगृह में रखा गया है और कार को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच में फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी जुटे हुए हैं। राजधानी में लगातार हो रही अपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...