BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में असिस्टेंट मैनेजर के घर दिनदहाड़े चोरी, साढ़े 3 लाख का माल पार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर विनोद पाठक के घर से चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के नकदी और गहने पार कर ले गए। घटना 23 से 24 नवंबर के बीच की है, जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, नंद विहार कॉलोनी में रहने वाले विनोद पाठक अपने परिवार के साथ मंगला चौक स्थित रियल हेवन्स के पीछे बने मकान में रहते हैं। 23 नवंबर की सुबह वे सकरी के नारायण मंगलम में भतीजे की शादी में शामिल होने गए थे। घर में ताला बंद था। दूसरे दिन दोपहर लगभग 2 बजे लौटे तो मुख्य ताले टूटे मिले। भीतर प्रवेश करते ही पूरा सामान बिखरा हुआ देखा गया। पड़ताल में पता चला कि चोर सीधे मुख्य दरवाजे से नहीं आए, बल्कि छत की ओर बने रास्ते से घुसे थे। ऊपर लगे दरवाजे की जाली काटकर उन्होंने कुंडी खोली और सीढ़ियों के रास्ते नीचे तक पहुंचे। घर के दूसरे दरवाजे का कुंडा भी उखड़ा हुआ मिला। अलमारी तोड़कर उसमें रखे नगद और जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस का मानना है कि चोरी पूरी रेकी के बाद की गई है, क्योंकि पड़ोसियों को किसी प्रकार की आवाज या हलचल की जानकारी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदेहियों की तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...