ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जंगलों में जुए के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में 18 जुआरी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर–जीपीएम सीमा से लगे घने जंगलों में चल रहे जुए के फड़ों पर पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ा खुलासा किया है। एसपी एस.आर. भगत के निर्देश पर डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा और एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार के नेतृत्व में डोंगरीटोला बांध, डुमरिया बांध और कठौतिया जंगल में कुल चार रेड की गईं। अभियान के दौरान 18 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए, जिनसे 68,030 नकद, मोबाइल, ताश के पत्ते, दरी–चटाई, दो कारें और पांच मोटरसाइकिल समेत करीब 15 लाख का सामान जब्त किया गया। इनमें कठौतिया जंगल की रेड सबसे बड़ी रही, जहां से 7 आरोपी पकड़े गए और 11 लाख से अधिक की मशरूका बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जुआरी जंगल में नेटवर्क न होने का फायदा उठाकर चेतावनी देने के लिए लड़के तैनात करते थे, लेकिन संयुक्त टीम ने उनकी सारी चालाकियां नाकाम कर दीं। कार्रवाई में थाना गौरेला और साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...