BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई , महिला संबंधी अपराध के आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला सुरक्षा को लेकर सरकंडा पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सख्ती का परिचय दिया है। मेला देखकर घर लौट रही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मेला देखकर लौटते समय आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरकंडा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया। मामले में अप.क्र. 1610/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी रोहित यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी डबरीपारा, साइंस कॉलेज के पास, के खिलाफ धारा 351(2), 126(2), 74, 75 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आगे भी इसी प्रकार तेजी से कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...