ChhattisgarhRaftaar News Cg

सीएम साय का बड़ा ऐलान, अब 200 यूनिट तक बिजली बिल होगा हाफ…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल हाफ योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा कर दी। अब प्रदेश में 200 यूनिट तक की बिजली खपत पर बिल आधा लिया जाएगा। इससे पहले यह सुविधा केवल 100 यूनिट तक सीमित थी। मुख्यमंत्री ने इस फैसले के संकेत सोमवार को ही जगदलपुर में जगतू महरा बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में दे दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि बिजली बिल हाफ योजना जनता से किया गया वादा है और सरकार इसे समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समारोह में मुख्यमंत्री साय ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था को बधाई दी। उन्होंने स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 1.5 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा 100-सीटर छात्रावास निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्तर की शिक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। स्थानीय फिल्म ‘माटी’ को टैक्स-फ्री करने के अनुरोध पर सीएम साय ने कहा कि संबंधित विभाग से प्रस्ताव आते ही इसकी सकारात्मक समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि बिजली बिल हाफ योजना को ठंडे बस्ते में नहीं डाला जाएगा और जनता को जल्द ही योजनाओं का लाभ दिखेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...