BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे स्टेशन रोड पर चाकूबाजी से हड़कंप, बदमाशों का आतंक…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क यात्रियों के लिए असुरक्षित साबित हो रही है। तितली चौक से स्टेशन जाने वाले एप्रोच रोड पर खुलेआम चाकूबाजी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बदमाशों ने शहडोल निवासी एक यात्री पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के बाद रेलवे और सिटी पुलिस हरकत में आ गई है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, शहडोल निवासी समीर यादव रायपुर जाने के लिए बिलासपुर स्टेशन पहुंचे थे। चाय पीने और बाथरूम करने बाहर निकले ही थे कि 2–3 बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और उन पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश उनका मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। अचानक हुए हमले में समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां सिम्स में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद घायल समीर ने बताया कि मैं बाहर आया ही था कि पीछे से लड़के आए, अचानक चाकू मारा और मेरा मोबाइल व पैसे छीनकर भाग गए। उनके बाइक का नंबर टूटा हुआ था, कुछ समझ ही नहीं आया।” वारदात की सूचना मिलते ही रेलवे और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि वारदात स्टेशन परिसर के बाहर एप्रोच रोड पर हुई है। सीनियर डीसीएम ने कहा कि घटना स्टेशन परिसर के भीतर नहीं, बल्कि एप्रोच रोड पर हुई है। सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई है और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि बदमाश खुलेआम हमला कर रहे हैं और जिम्मेदार एजेंसियां सिर्फ जांच और रिपोर्ट तक सीमित रह जाती हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...