Raftaar News Cg

भूपेश है तो भरोसा है… को चरितार्थ करता है बजट…..! भूपेश सरकार ने सभी वर्गों का रखा ध्यान: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) भूपेश बघेल सरकार ने अपना पांचवा बजट पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का ध्यान रखा है, इस बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वच्छता कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ, 101 नए आत्मानंद विद्यालय, 23 नवीन महाविद्यालय, 4 मेडिकल कॉलेज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए नवीन घोषणा, अधोसंरचना विकास मद के लिए पर्याप्त राशि की घोषणा एवं कोटवारों के मानदेय में वृद्धि, वृद्धावस्था बेसहारा पेंशन राशि में वृद्धि कर किसी प्रकार के नए कर नहीं लगा कर सभी वर्गों का ध्यान रखा है। चुनाव के समय नारा लगाया जाता था, भूपेश है तो भरोसा है, इस वाक्य को भूपेश बघेल सरकार ने चरितार्थ किया है, यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने भूपेश बघेल के द्वारा पांचवी बार प्रस्तुत किए बजट के दौरान अपने प्रतिक्रिया में व्यक्त किया है, उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उन्नत बनाने एवं छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास हेतु इस बजट में अनेकों प्रावधान किए हैं, यह बजट जनकल्याणकारी है, जो भविष्य में छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण, गड़बो नवा छत्तीसगढ़ वाक्य को स्थापित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...