BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिले में दो अलग-अलग पुलों पर युवक-युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस और लोगों की तत्परता से बची दो जिंदगियां….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले मे रविवार को दो अलग-अलग पुलों पर आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस और राहगीरों की सूझबूझ से दोनों की जान बचा ली गई। पहली घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। राम सेतु पुल पर एक महिला अचानक रेलिंग पर चढ़ गई और छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। वहीं दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा सेतु की है। पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल महिला और युवक दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने राहगीरों, डायल-112 और पुलिस टीम की समझदारी और तत्परता की सराहना की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!