BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं की सरेराह भिड़ंत, केंद्रीय मंत्री को करवाना पड़ा बीच-बचाव…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार को आयोजित बीजेपी के यूनिटी मार्च में एकता की जगह विवाद का नज़ारा देखने को मिला। तिफरा से शुरू हुए इस मार्च में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक, कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। लेकिन मार्च की शुरुआत में ही दो बड़े नेताओं के बीच खुलेआम तीखी नोकझोंक हो गई। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच विवाद हो गया। हर्षिता पांडे मंत्री के बिलकुल बगल में चलने लगीं, जिसके चलते सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिली और उन्हें सेकेंड लाइन में जाना पड़ा। कुछ दूरी बाद जब सुशांत शुक्ला वापस फर्स्ट लाइन में आने लगे, तो हर्षिता पांडे नाराज हो गईं और दोनों के बीच सरेराह नोकझोंक शुरू हो गई। माहौल इतना गर्म हो गया कि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक को मध्यस्थता करनी पड़ी। काफी समझाइश के बाद मामला शांत तो हुआ, लेकिन यूनिटी मार्च के दौरान इस टकराव ने बीजेपी की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी और सियासी तनाव अब खुलकर सामने आने लगे हैं। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। एकता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से निकाला गया यूनिटी मार्च, नेताओं की सड़क पर हुई इस बहस के कारण सवालों के घेरे में आ गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पार्टी इस विवाद को किस तरह संभालती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...