Raftaar News Cg

निर्धारित समय तक ही चलेगा जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्र…..? शोरगुल रोकने सक्रिय हुआ संयुक्त निगरानी दल….! अवहेलना करने पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही…?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) ध्वनि प्रदूषण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की दिशा-निर्देशों का जिले में कड़ाई से पालन किया जायेगा। निर्धारित मानक एवं समय-सीमा का उल्लंघन करने वाले डीजे एवं मैरिज पैलेस के लाईसेंस जब्त किये जाएंगे। सामग्री बरामद किये जाने के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी। कलेक्टर सौरभकुमार के निर्देश पर एडीएम आरए कुरूवंशी ने आज मंथन सभाकक्ष में मैरिज पैलेस एवं डीजे-धुमाल पार्टियों के संचालकों की बैठक लेकर इस आशय के सख्त निर्देश दिए। ध्वनि प्रदूषण के संबंध में कार्रवाई तेज करने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त निगरानी दल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।

डीजे एवं मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश-

एडीएम कुरूवंशी ने बैठक में सुप्रीम कोर्ट एवं पर्यावरण विभाग के नियम-कायदों की जानकारी देकर इनका अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी हालत में डीजे अथवा अन्य कोई भी ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग की मनाही है। अन्य समयों में अलग-अलग जोन के लिए ध्वनि लिमिट की सीमा निर्धारित की गई है। इन नियमों का पालन करना होगा। बेहतर होगा की डीजे संचालक एवं मैरिज पैलेस अपने वाहन एवं भवनों में ध्वनि मापक यंत्र लगवा लें ताकि उन्हें जानकारी हो सके कि लिमिट का उल्लंधन नहीं हो रहा है। स्कूल, अस्पताल, कोर्ट एवं कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि में शोरगुल करना ही नहीं है। ये साईलेंस जोन के अंतर्गत आते हैं। एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए शांत वातावरण एवं एकाग्रता की जरूरत होती है। इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन सभी को करना होगा।

एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि नियम-कायदों को सभी जानते हैं। बेहतर होगा कि सभी पालन कर समाज में शांति का वातावरण बनाये रखने में मदद करें। नियमों को तोड़ने की होड़ से बाज आएं। आरटीओ अमित बेक ने कहा कि डीजे वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जायेगी। नियमानुसार डिलर द्वारा अनुमोदित कराये गये वाहन में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। यह नियमों का उल्लंघन मानकर इस धारा के अंतर्गत भी वाहन का लाईसेंस रद्द किया जायेगा। एडिशनल कमिश्नर निगम श्री जायसवाल ने भी कड़ी चेतावनी दी। मौजूद सभी डीजे एवं मैरिज पैलेस संचालकों ने ध्वनि प्रदूषण के संबंध में नियमों का पालन करने जिला प्रशासन को भरोसा दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...