BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तूरी शूटआउट केस में बिलासपुर पुलिस का बड़ा “प्रहार”; 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी में हुए चर्चित फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में एसीसीयू और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने सघन जांच के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के माध्यम से अज्ञात नकाबपोश हमलावरों की पहचान की गई और साक्ष्यों की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

वर्चस्व की लड़ाई बनी गोलीकांड की वजह……..

जानकारी के अनुसार मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के बीच जमीन की खरीद-बिक्री और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष पहले भी मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह की हत्या की साजिश रची। 25 अक्टूबर को हमले की योजना बनी थी जो विफल रही, इसके बाद 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी दो मोटरसाइकिलों में सवार होकर पहुंचे और जनपद कार्यालय के सामने बैठे नितेश सिंह और उनके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में नितेश सिंह के साथी राजू सिंह और चंद्रभान सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार अपोलो अस्पताल में जारी है।

हमले के लिए दिए गए थे 1 लाख रुपये…….

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तारकेश्वर पाटले नामक व्यक्ति ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत को 1 लाख रुपये नकद दिए थे, जिसे उसने हमले में शामिल साथियों में बांटा। पुलिस अब इस आर्थिक लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य शामिल लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मस्तूरी गोलीकांड के सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी………

01. विश्वजीत अनंत (29) निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी।

02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत (29) निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी।

03. चाहत उर्फ विक्रमजीत अनंत (19) निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी।

04. मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस (29) निवासी भारतीय नगर वार्ड-24, थाना सिविल लाइन।

05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू (22) निवासी अटल आवास, थाना कोनी।

06. दो विधि से संघर्षरत किशोर।

ये हैं आरोपियों से जब्त सामग्री……

देशी पिस्टल– 02 नग, देशी कट्टा– 01 नग, मैगजीन– 05 नग, जिंदा कारतूस– 04 नग, फायरिंग के 13 खाली खोखे, 10 बुलेट, मोबाइल फोन– 05 नग।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...