ChhattisgarhRaftaar News Cg

पाटन में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पाटन क्षेत्र में एक युवक का शव बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना ग्राम पंचायत पंदर के खेल मैदान की है। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत पाटन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अरुण कुमार साहू (22 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हली के रूप में हुई है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और रायपुर में किराए के मकान में रहकर काम करता था। हाल ही में त्योहार मनाने अपने गांव आया हुआ था। घटनास्थल से युवक की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि युवक ने गांव से लगभग 18-20 किलोमीटर दूर आकर फांसी लगाई है। ग्रामीणों के मुताबिक अरुण पढ़ाई में 10वीं-12वीं तक शिक्षित था। उसके पिता ने भी करीब 5-6 साल पहले आत्महत्या की थी। घर में अब उसकी मां और एक बहन हैं। बताया जा रहा है कि अरुण कुछ समय से अकेला रहने लगा था और मोबाइल फोन पर काफी समय बिताता था। घटना से एक दिन पहले दोपहर 2 बजे वह घर से निकला था। रात तक घर वालों ने कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अगले दिन पुलिस ने मोबाइल से संपर्क कर परिवार को आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आने की बात कही है। पाटन थाना प्रभारी के अनुसार युवक ने ग्राम खोपली के बरगद पेड़ पर फांसी लगाई थी। फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल फोन जब्त कर लिया है ताकि घटना के पीछे की असली वजह का पता चल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ...