BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; होली की खुशियां मातम में बदली: ग्रामीण की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश..कमरे में बंद होकर पंखे की कुंडी से लटका मिला शव, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकुंडा में होली की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक ग्रामीण की लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भुरकुंडा निवासी सुधाराम निराला (40 वर्ष) पिता स्वर्गीय फिरत राम निराला बुधवार की शाम होली के दौरान अपने घर पहुंचे थे। इसके बाद वे अपने कमरे में जाकर आराम करने लगे। रात करीब 8:30 बजे जब परिजनों ने उन्हें भोजन के लिए आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा भी बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो सुधाराम निराला पंखे की कुंडी में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर पंचनामा कार्रवाई की। रात अधिक होने के कारण कमरे को सील कर दिया गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की...