ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पैरावत में मिली 26 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, हत्या की आशंका…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में शुक्रवार रात एक घटना सामने आई है। गांव के बाहर बने पैरावट के ढेर से 26 वर्षीय तेजस्विनी पटेल की जली हुई लाश बरामद हुई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, तेजस्विनी अपने पिता के साथ रहती थी और मजदूरी करने के लिए अक्सर बलौदाबाजार जाती थी। शुक्रवार की रात उसने पिता के साथ खाना खाया था। शनिवार सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है, तो उन्हें शक हुआ। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तब पैरावत में बेटी की लाश जलती हुई मिली। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में शव के हाथ बंधे होने और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराई है। मृतका की पहचान उसके पिता ने की है। कोतवाली थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...