BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार, आग की लपटों में जलकर खाक…युवकों ने कूदकर बचाई जान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेवसा से पोड़ी की ओर जा रही एक मारुति इग्निस कार (CG10 BD 1994) सिल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार मुकेश कुमार कोरी और उसका साथी सतीश कश्यप किसी काम से पोड़ी की ओर जा रहे थे। रास्ते में गहलानाला सिल्ली मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी कार को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ ही सेकंड बाद इंजन से धुआं उठने लगा, और शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग भड़क गई। हादसे के दौरान दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रतनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीमों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...