BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की युवती से रचाई शादी, पूरे मोहल्ले ने बाराती बनकर मनाया जश्न…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रेम की कोई उम्र नहीं होती, इसका जीता-जागता उदाहरण बिलासपुर में देखने को मिला। सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा अटल आवास में 75 वर्षीय दादू राम गंधर्व ने 45 साल की महिला से प्रेम विवाह किया। गुरुवार की रात दोनों ने शिव मंदिर में पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह में पूरे मोहल्ले ने बाराती बनकर हिस्सा लिया। बाजे-गाजे और नाच-गाने के बीच बुजुर्ग दूल्हे ने अपनी मूंछों पर ताव देते हुए वरमाला और मांगभराई की रस्में निभाईं। शादी के बाद दोनों को मोहल्लेवासियों ने नवदंपति बनने की बधाई दी। बताया गया कि दादू राम पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। वहीं, महिला भी शादीशुदा थी। दोनों मजदूरी का काम करते हैं और एक-दूसरे के करीब आने के बाद जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। इस अनोखे विवाह ने मोहल्ले में चर्चा का विषय बना दिया है। कुछ लोग हैरान तो हुए, लेकिन ज्यादातर ने दादू राम और उनकी पत्नी को सच्चे प्यार का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर...