ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस ने 56 लाख से अधिक अवैध गांजा व नशीली टैबलेट किया नष्ट….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने आज अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस जांजगीर-चांपा ने ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में आज 56 लाख रुपए से अधिक कीमत के गांजा और नशीली टैबलेट को जलाकर नष्ट किया। यह कार्रवाई प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चांपा के Furnace (भट्ठी) में की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 16 प्रकरणों में जप्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें 280 किलो 880 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 56 लाख 17 हज़ार 600 रुपए आंकी गई है और 1560 नग टैबलेट जिसकी कीमत 10 हज़ार 296 रुपए बताई जा रही है। सभी को विधिवत जलाकर नष्ट किया गया। नस्टीकरण की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी नीलिमा डीग्रस्कर, पर्यावरण संरक्षण अधिकारी डॉ. अजय भगत समेत पुलिस और इंडस्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्रवाई पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ...