ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, पुल से टकराई बाइक, 2 साल के मासूम की मौत, दंपती गंभीर…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बालोद थाना क्षेत्र के सांकरा के पास हुआ, बाइक सवार दंपती पुल से टकरा गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम खपरी निवासी कौशल साहू, पत्नी तुलसी साहू और उनका 2 वर्षीय बेटा प्रियांश रविवार दोपहर 2 बजे झलमला अपने ससुराल आ रहे थे। इस दौरान सांकरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से घायलों को जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया, क्योंकि मौके पर 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम प्रियांश की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चे के कान से लगातार खून बह रहा था, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं पिता कौशल की हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी रेफर किया गया है। पत्नी तुलसी का इलाज जिला अस्पताल बालोद में जारी है। झलमला निवासी चितरंजन साहू ने बताया कि उनकी बहन तुलसी अपने पति और बेटे के साथ उनके घर आ रही थी। लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि हादसे में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल दंपती का इलाज जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...