ChhattisgarhRaftaar News Cg

नंदिनी नगर में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत, बेटी और अन्य तीन की हालत गंभीर….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप वार्ड-9 में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बीएसपी ठेका श्रमिक सुखदेव साहू (35) और उनके छह वर्षीय बेटे अरमान की मौत हो गई, जबकि बेटी आराग्या (8) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज सेक्टर-9 अस्पताल और जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव साहू पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए बेटी आराग्या और बेटे अरमान के साथ बाइक से निकले थे। तभी पुराना नागरिक कल्याण कॉलेज के पास सामने से आ रहे बाइक सवार नितिन बारले और खेमलाल बघेल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल ले गए। अरमान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने सुखदेव को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, आराग्या, नितिन और खेमलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। खेमलाल को आईसीयू में भर्ती किया गया है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरी में उन्हें निजी वाहन से घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टर तक मौजूद नहीं थे। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल और सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने नंदिनी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय पर एंबुलेंस और डॉक्टर उपलब्ध होते, तो शायद सुखदेव और उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नंदिनी जैसे बड़े इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में लोगों की जान बचाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!